Ambedkar Jayanti: पंकज चौधरी रायबरेली में करेंगे प्रतिमा का अनावरण, लखनऊ में भव्य ‘दीपांजलि’

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय जनता पार्टी (BJP) संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रदेश भर में बड़े स्तर पर ‘सेवा और सम्मान’ के रूप में मनाने जा रही है। जयंती की पूर्व संध्या से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसके माध्यम से पार्टी बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता और श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

रायबरेली में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सोमवार, 13 अप्रैल को रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। पंकज चौधरी यहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

लखनऊ में भव्य ‘दीपांजलि’: जगमगाएगा हजरतगंज

रायबरेली के कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष राजधानी लखनऊ लौटेंगे। शाम को बाबा साहेब के सम्मान में लखनऊ के हृदय स्थल हजरतगंज में एक अलौकिक दृश्य देखने को मिलेगा।

समय: सायं 6:00 बजे

स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा, हजरतगंज

विशेष: यहाँ 11,000 दीपों को प्रज्ज्वलित करके बाबा साहेब को भव्य ‘दीपांजलि’ अर्पित की जाएगी। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के जुटने की संभावना है।

सेवा कार्यों से मनेगी जयंती

बीजेपी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न सेवा कार्य, संगोष्ठियां और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है।

Also Read: यूपी की गंभीर वित्तीय धोखाधड़ियों की जांच से एसएफआईओ को परहेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.