Lucknow News: बिजली विभाग के खिलाफ रविदास मेहरोत्रा का हल्लाबोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली और उपभोक्ताओं को मिल रहे भारी-भरकम बिलों के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को विधायक ने पार्षदों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (MD) से मुलाकात की और जनता की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

Lucknow News: बिजली विभाग के खिलाफ रविदास मेहरोत्रा का हल्लाबोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

स्मार्ट मीटर और गलत बिलिंग बनी मुसीबत

  • विधायक रविदास मेहरोत्रा ने ज्ञापन के माध्यम से बिजली विभाग की गंभीर खामियों को उजागर किया। उन्होंने प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दे उठाए।
  • क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनकी रीडिंग में तकनीकी खामियां हैं।
  • मीटर रीडिंग में अचानक और अनावश्यक बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है। मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
  • बिजली संबंधी शिकायतों पर विभाग की सुस्त कार्यवाही और उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा पर कड़ा ऐतराज जताया गया।
  • Lucknow News: बिजली विभाग के खिलाफ रविदास मेहरोत्रा का हल्लाबोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

‘जनता की आवाज, हमारा संकल्प’

विधायक ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटर की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और गलत बिलिंग पर रोक लगाकर आम उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। उन्होंने कहा “जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि बिजली विभाग ने जल्द ही अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और गलत बिलिंग बंद नहीं की, तो हम सड़क पर उतरकर एक बड़ा जन-आंदोलन करेंगे।”

Lucknow News: बिजली विभाग के खिलाफ रविदास मेहरोत्रा का हल्लाबोल, बड़े आंदोलन की चेतावनी

इन जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों के पार्षद, पार्षद पद के प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड कमेटी के सदस्य और स्थानीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

 

Also Read: Lucknow News: LDA की ‘वरूण विहार’ योजना के लिए बनेगी 11 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.