Lucknow News: LDA की ‘वरूण विहार’ योजना के लिए बनेगी 11 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगरा एक्सप्रेस-वे पर विकसित हो रही एलडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना ‘वरूण विहार’ को मुख्य शहर से सीधे जोड़ने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए हैदर कैनाल (GH कैनाल) के समानांतर लगभग 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी।

Lucknow News: LDA की 'वरूण विहार' योजना के लिए बनेगी 11 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

50 मिनट का सफर महज 20 मिनट में

बुधवार को योजना का निरीक्षण करने पहुँचे एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने एलिवेटेड रोड का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस मास्टर प्लान रोड के बनने से हजरतगंज से वरूण विहार की दूरी तय करने में अभी जो 50 मिनट लगते हैं, वह घटकर मात्र 20 मिनट रह जाएंगे। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि योजना की उपयोगिता और मांग में भी भारी इजाफा होगा।

Lucknow News: LDA की 'वरूण विहार' योजना के लिए बनेगी 11 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

जून 2026 में 2100 भूखण्डों का पंजीकरण

उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना के दो प्रमुख सेक्टरों— कैलाश खण्ड एवं काशी खण्ड में जून 2026 से लगभग 2100 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर: इन सेक्टरों में 60 मीटर, 45 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए तत्काल टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशाल क्षेत्रफल: यह योजना कुल 2664 हेक्टेयर में फैली है, जिसके लिए सदर और सरोजनीनगर तहसील के दर्जनों गांवों (भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ आदि) से जमीन खरीदी जा रही है।

Lucknow News: LDA की 'वरूण विहार' योजना के लिए बनेगी 11 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

जमीन अधिग्रहण की स्थिति

साइट ऑफिस (दोना गांव) में समीक्षा के दौरान प्रभारी अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि अब तक 853 हेक्टेयर भूमि के सहमति पत्र मिल चुके हैं। इसमें से 335 हेक्टेयर भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में हो चुका है। वीसी ने सेक्टर वार नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता रहे।

नादरगंज से किसान पथ तक चौड़ी होगी सड़क

अनंत नगर योजना की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए नादरगंज से टीएस मिश्र विद्यालय और मोहान रोड होते हुए किसान पथ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। उपाध्यक्ष ने जोनल अधिकारी को इस मार्ग पर स्थित सभी अवैध निर्माणों को नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Also Read: Lucknow News: टेढ़ी पुलिया की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.