मुजफ्फरनगर पुलिस की 24 घंटे में अपराधियों से 7 मुठभेड़, 10 बदमाश गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बीते 24 घंटों में 7 सफल मुठभेड़ें की हैं। इस सघन कार्रवाई में पुलिस ने कुल 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से कई पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में दो इनामी बदमाश और अन्य राज्यों से वांछित अपराधी भी शामिल हैं।

थाना बुढाना: 20 हजार का इनामी शाहरूख पठान गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने डकैती के मामले में वांछित और 20,000 रुपये के इनामी अपराधी शाहरूख पठान को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल (.32 बोर), एक तमंचा (.315 बोर) और बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार शाहरूख पर हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस की 24 घंटे में अपराधियों से 7 मुठभेड़, 10 बदमाश गिरफ्तार

थाना मंसूरपुर: 6 घंटे में आईफोन लूट का खुलासा

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों, शैंकी और मनीष (निवासी मेरठ) को गिरफ्तार किया। शैंकी मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस को इनके पास से लूट का आईफोन, एक तमंचा और 2,120 रुपये नकद हुआ है।

थाना कोतवाली नगर: 20 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सहारनपुर निवासी शिवम उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया। वह डकैती के मामले में वांछित था और उस पर 20,000 रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसके पास से 400 ग्राम सफेद धातु के आभूषण (लूट के) और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

थाना नई मंडी: पंजाब से वांछित सलमान गिरफ्तार

नई मंडी पुलिस ने पंजाब प्रांत से वांछित चल रहे अपराधी सलमान उर्फ शहजाद को मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़ा। सलमान पर गौकशी और चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस की 24 घंटे में अपराधियों से 7 मुठभेड़, 10 बदमाश गिरफ्तार

थाना नई मंडी: हिस्ट्रीशीटर खुशना गिरफ्तार

एक अन्य मुठभेड़ में नई मंडी पुलिस ने पंजाब से वांछित और थाने के हिस्ट्रीशीटर खुशना उर्फ खुशनसीब को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

थाना नई मंडी: मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार

मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अमर और गुड्डू नाम के दो लुटेरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

थाना नई मंडी: दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

नई मंडी पुलिस ने अपनी चौथी मुठभेड़ में दो और वांछित अपराधियों, अभिषेक उर्फ खरगोश और सागर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार (पिस्टल व तमंचे), कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिलें, लूटे गए आभूषण और नगदी बरामद की है।

Also Read: टीवीके प्रमुख विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर पेश किया दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.