पीएम मोदी ने 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का किया अभिनंदन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रहे हैं सहयोगी

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य में एक भावुक और ऐतिहासिक पल उस समय देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रवादी आंदोलन के इस जीवंत स्तंभ का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

माखनलाल सरकार का इतिहास भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण संघर्षों से जुड़ा है। वर्ष 1952 में, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ कश्मीर में आंदोलन शुरू किया था, तब माखनलाल सरकार उनके साथ थे। वहां भारतीय तिरंगा फहराने के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। आज 98 वर्ष की आयु में भी वे उस राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित हैं, जिससे वे आजादी के शुरुआती वर्षों में जुड़े थे।

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी पुष्पांजलि

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने टैगोर के योगदान को याद करते हुए उन्हें ज्ञान और राष्ट्रवाद का पुंज बताया। पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के गठन की हलचल के बीच, एक वरिष्ठ जमीनी कार्यकर्ता का प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह सम्मान किया जाना कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read: Lucknow News: अवैध निर्माण रोकने गई LDA टीम पर हमला, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.