IPL Tickets Scam: आईपीएल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 600 से ज्यादा नकली डोमेन से टिकट ठगी
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) किसी त्योहार से कम नहीं है।
हर साल लाखों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में जाकर मैच देखने का सपना देखते हैं, लेकिन IPL 2026 के दौरान टिकटों की भारी मांग का फायदा उठाकर ठग सक्रिय हो गए हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 600 से अधिक फर्जी डोमेन की पहचान की गई है, जहां IPL मैचों के नकली टिकट बेचकर लोगों से ठगी की जा रही है।
ये वेबसाइट्स देखने में बिल्कुल प्रोफेशनल होती हैं और असली टिकटिंग प्लेटफॉर्म की तरह डिजाइन की जाती हैं, जिससे आम यूजर आसानी से धोखे में आ जाता है।
इन फर्जी साइट्स पर पेमेंट करने के बाद यूजर्स को टिकट का PDF भी भेजा जाता है, लेकिन जब दर्शक स्टेडियम पहुंचते हैं तो टिकट अमान्य निकलता है।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 400 से ज्यादा फ्री स्ट्रीमिंग साइट्स के जरिए यूजर्स का पर्सनल और पेमेंट डेटा भी चोरी किया जा रहा है।
बड़े मुकाबलों को बनाया जाता है निशाना
ठग खास तौर पर RCB vs CSK और CSK vs MI जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों को टारगेट करते हैं।
IPL शुरू होने से पहले ही फर्जी डोमेन रजिस्टर किए जाते हैं, सोशल मीडिया पेज बनाए जाते हैं और विज्ञापनों, SMS व लिंक के जरिए लोगों को फंसाया जाता है। IPL खत्म होते ही ये साइट्स और पेज गायब हो जाते हैं।
असली जैसी दिखती हैं फर्जी साइट्स
रिपोर्ट के अनुसार, फर्जी वेबसाइट्स का लेआउट और बुकिंग प्रोसेस बिल्कुल असली टिकटिंग प्लेटफॉर्म जैसे होते हैं, जैसे
इसी वजह से यूजर्स को शक नहीं होता और वे आसानी से ठगी का शिकार हो जाते हैं।
क्या है बचाव का तरीका?
विशेषज्ञों की सलाह है कि IPL 2026 के टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट्स या IPL की आधिकारिक साइट से दिए गए लिंक के माध्यम से ही खरीदें।
किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया पोस्ट या सस्ते ऑफर से बचें और भुगतान से पहले वेबसाइट का URL जरूर जांचें।
सावधानी ही बचाव है—वरना मैच का रोमांच भारी नुकसान में बदल सकता है।

