IPL 2026: प्लेऑफ की जीत, करोड़ों की कमाई… गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा की इनकम जानकर रह जाएंगे हैरान
Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल कर लिया है।
टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया। अहमदाबाद में खेला गया यह मुकाबला रन के अंतर से गुजरात की IPL इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी रहा।
गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में से 8 में जीत दर्ज की है। इस सफलता में टीम के हेड कोच आशीष नेहरा की रणनीति और नेतृत्व की अहम भूमिका मानी जा रही है।
मैदान पर नजर न आने के बावजूद नेहरा ने टीम मैनेजमेंट और रणनीतिक फैसलों के जरिए गुजरात को लगातार मजबूती दी है।

कोचिंग से लेकर कारोबार तक नेहरा की कमाई
IPL में गुजरात टाइटंस के हेड कोच के तौर पर आशीष नेहरा को एक सीजन के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये की फीस मिलती है।
हालांकि, उनकी कुल संपत्ति सिर्फ कोचिंग तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशीष नेहरा की कुल नेटवर्थ करीब 70–71 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
बिजनेस से होती है करोड़ों की आय
आशीष नेहरा ने क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कई क्षेत्रों में निवेश किया है।
- उन्होंने अपने नाम से क्रिकेट एकेडमी शुरू की, जिसके सेंटर नोएडा समेत कई बड़े और छोटे शहरों में हैं।
- इसके अलावा नेहरा और उनके परिवार ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी निवेश किया है। दिल्ली में उनके दो हाई-एंड रेस्टोरेंट हैं, जो प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट करते हैं। IPL सीजन के दौरान यहां खास “IPL डिनर” भी आयोजित किए जाते हैं।
क्रिकेट एकेडमी, रेस्टोरेंट बिजनेस और IPL कोचिंग से होने वाली कमाई को मिलाकर आशीष नेहरा हर साल करोड़ों रुपये की आय अर्जित करते हैं।
यही वजह है कि गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले इस कोच पर मैदान के बाहर भी पैसा बरसता नजर आता है।
Also Read: विनेश फोगाट के समर्थन में साक्षी मलिक ने PM मोदी से लगाई गुहार, बोलीं- ट्रायल से न रोकें

