US-Iran War: फिर भड़की जंग, अमेरिका ने किया हमला, ईरान ने Fifth Fleet को बनाया निशाना

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी टकराव ने नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के Fifth Fleet पर ड्रोन हमला करने का दावा किया है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की। अमेरिका का दावा है कि यह हमला “Self Defence” के तहत किया गया, क्योंकि कुछ दिन पहले उसका एक Apache Helicopter मार गिराया गया था।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, लड़ाकू विमानों और नौसैनिक बलों ने ईरान के Air Defence System, Ground Control Stations और Surveillance Radar Sites को निशाना बनाया। अमेरिका ने इसे सीमित और जवाबी कार्रवाई बताते हुए कहा कि ऑपरेशन पूरा हो चुका है।

फिर आया ईरान का जवाब

US-Iran War: अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से भी तेज प्रतिक्रिया देखने को मिली। IRGC ने दावा किया कि उसने बहरीन में तैनात अमेरिकी Fifth Fleet को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के मुताबिक यह कार्रवाई देर रात करीब 2:30 बजे की गई।

IRGC ने अपने बयान में आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने जास्क, सिरिक और केशम क्षेत्रों में कई ठिकानों पर हमला किया, जिससे स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। संगठन ने कहा कि इसी के जवाब में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर ड्रोन अटैक किया गया।

ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी कार्रवाई जारी रहती है तो जवाब और अधिक कड़ा हो सकता है।

बहरीन में हाई अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह

ईरानी दावों के बाद बहरीन में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ क्षेत्रों में चेतावनी सायरन भी बजाए गए।

 

हालांकि, हमले से हुए नुकसान और हताहतों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

खतरनाक मोड़ पर पहुंचा Middle East Crisis

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान (US-Iran War) के बीच बढ़ते जवाबी हमले पूरे Middle East Crisis को और गंभीर बना सकते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम Oil Shipping Routes में से एक है और यहां किसी भी बड़े सैन्य संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल दुनिया की नजरें दोनों देशों की अगली रणनीति पर टिकी हैं। अगर हालात नहीं संभले तो क्षेत्र में बड़ा सैन्य टकराव देखने को मिल सकता है।

Also Read: भारतीयों के लिए राहत! H-1B वीजा पर ट्रंप का बड़ा फैसला अदालत ने पलटा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.