12 जून को Lucknow में Paper Leak के खिलाफ होगा Protest, अभिजीत दीपके होंगे शामिल

Paper Leak Protest in Lucknow: उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रहे Paper Leak मामलों के खिलाफ छात्रों और बेरोजगार युवाओं का गुस्सा अब सड़क पर उतरने जा रहा है। राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में 12 जून को बड़े धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शन में Cockroach Janata Party (CJP) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे।

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आंदोलन में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक से मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और अब इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो गया है।

प्रदर्शन में शामिल छात्र और युवा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाएंगे। अभिजीत दीपके ने अधिक से अधिक युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है।

पेपर लीक के खिलाफ छात्रों की एकजुटता

अभिजीत दीपके ने कहा कि छात्रों और बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक बंद होना चाहिए। उनका आरोप है कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का समय, मेहनत और पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को भर्ती प्रक्रिया को मजबूत और भरोसेमंद बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं, छात्र संगठनों का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह छात्रों और अभ्यर्थियों का है। पिछले महीने प्रयागराज में हुए छात्र आंदोलन के बाद अब लखनऊ में भी बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की तैयारी है।

इको गार्डन में जुट सकते हैं हजारों छात्र

आईसा के लखनऊ विश्वविद्यालय अध्यक्ष शांतम निधि के अनुसार, Lucknow इको गार्डन में होने वाला यह धरना (Paper Leak Protest) छात्रों के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न छात्र संगठन और सामाजिक समूह इसमें सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

आयोजकों का दावा है कि प्रदेश के कई जिलों से छात्र और बेरोजगार युवा लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदर्शन के दौरान सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, Paper Leak पर कठोर कानून लागू करने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की जाएगी।

Also Read: Lucknow: अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा वार! 27 करोड़ की जमीन प्रशासन ने कराई खाली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.