Rooh Title Announcement: हॉरर-कॉमेडी के बाद अब म्यूजिकल हॉरर… 5 साल बाद डर की दुनिया में लौटे इमरान हाशमी
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के ‘हॉरर किंग’ कहे जाने वाले इमरान हाशमी एक बार फिर डर की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
जहां उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म आवारापन 2 की शूटिंग इन दिनों जारी है, वहीं उनकी नई हॉरर फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है।
इस फिल्म का टाइटल रूह रखा गया है, जो एक हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल हॉरर बताई जा रही है।
इमरान हाशमी करीब पांच साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह ओटीटी पर रिलीज हुई हॉरर फिल्म डिब्बुक में नजर आए थे।
‘रूह’ के ऐलान के साथ ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
इमरान हाशमी ने अपने करियर में राज, राज 3, एक थी डायन और राज: रीबूट जैसी कई सफल हॉरर फिल्मों से दर्शकों को डराने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है।
फिल्म ‘रूह’ का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी विशाल कपूर के साथ मिलकर लिखी गई है।
दोनों इससे पहले लापाछपी और छोरी जैसी चर्चित हॉरर फिल्मों पर काम कर चुके हैं। ‘रूह’ का निर्माण विकेड फिल्म्स के बैनर तले विक्रम खाखर और सनी खन्ना कर रहे हैं।
यह फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म को लेकर इमरान हाशमी ने कहा,
रूह’ ने मुझे तुरंत अपनी ओर आकर्षित किया क्योंकि यह नए जमाने के हॉरर, इमोशन और म्यूजिक को बेहद दमदार तरीके से जोड़ती है।
यह वही जॉनर है जिससे दर्शक मुझे जोड़कर देखते हैं और मयंक जो दुनिया रच रहे हैं, वह बेहद इमोशनल और सिनेमाई है।
कुल मिलाकर, ‘रूह’ के ऐलान के साथ इमरान हाशमी के फैंस को एक बार फिर बड़े पर्दे पर डर और म्यूजिक का अनोखा अनुभव मिलने वाला है।
Also Read: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

