विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट का नतीजा आया सामने, जानिए क्या है अपडेट
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, जिसमें विराट कोहली का नाम तो शामिल था, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार (*) लगा हुआ था।
इसका मतलब था कि उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी था। अब विराट कोहली ने यह फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और उनकी इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेलने का रास्ता साफ हो गया है।
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुई जांच
विराट कोहली सोमवार, 22 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) पहुंचे थे, जहां उनका फिटनेस टेस्ट लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने उनकी चोट की गहराई से जांच की और उनके शरीर की पूरी फिटनेस का आकलन किया। जांच के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया। इससे इंग्लैंड दौरे को लेकर बनी सभी अनिश्चितताएं खत्म हो गई हैं।
आईपीएल 2025 के दौरान विराट कोहली को चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी जगह अलग-अलग मुकाबलों में ईशान किशन, कप्तान और श्रेयस अय्यर ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी। अब कोहली की वापसी से भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिलेगी।
सिर्फ वनडे में सक्रिय हैं कोहली
विराट कोहली अब केवल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जबकि आईपीएल 2025 के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया।
हालांकि फैंस अभी भी उन्हें “किंग कोहली” के रूप में लंबे समय तक खेलते देखना चाहते हैं। माना जा रहा है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का हिस्सा रह सकते हैं, जो उनका आखिरी बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है।
Also Read : MPL 2026: हैट्रिक के साथ 6 विकेट, IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे कुमार कार्तिकेय ने मचाया धमाल

