लखनऊ में SAAR Academy का आगाज़, ऑक्सफोर्ड रिटर्न ऋचा गोयल के नेतृत्व में छात्रों को मिलेगा वैश्विक दृष्टिकोण

Lucknow News: नवाबों के शहर लखनऊ के चिनहट इलाके में शिक्षा के स्तर को नए आयाम देने के उद्देश्य से सार एकेडमी (SAAR Academy) का भव्य शुभारंभ किया गया है। इस खास मौके पर संस्थान परिसर में एक भव्य उद्घाटन समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों के साथ-साथ भारी संख्या में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और मीडिया कर्मियों ने शिरकत की। यह संस्थान विद्यार्थियों के केवल किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित रहेगा।

सफलता और आत्मविश्वास का जरिया है सार एकेडमी: निदेशक

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूके) से उच्च शिक्षा प्राप्त और सार एकेडमी की निदेशक श्रीमती ऋचा गोयल ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए विज़न डॉक्यूमेंट पेश किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर की शिक्षा पद्धतियों को करीब से अनुभव करने के बाद उनका मुख्य ध्येय लखनऊ के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दृष्टिकोण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। ऋचा गोयल ने स्पष्ट किया कि सार एकेडमी पारंपरिक कोचिंग सेंटरों की भीड़ से अलग है; इसका उद्देश्य छात्रों को जीवन की सही दिशा दिखाना और उनमें अटूट आत्मविश्वास जगाना है।

लखनऊ में SAAR Academy का आगाज़

मेधावियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

अकादमी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए निदेशक ने कहा कि यहाँ कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों के लिए फाउंडेशन प्रोग्राम चलाया जाएगा ताकि उनकी बुनियादी समझ मजबूत हो सके। इसके अलावा कक्षा 11 और 12 के छात्रों को देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं IIT-JEE और NEET की तैयारी के लिए विशेष मॉड्यूल के तहत पढ़ाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए संस्थान विशेष छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) योजनाएं भी प्रदान करेगा, ताकि धन के अभाव में किसी की पढ़ाई न छूटे।

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और विख्यात उद्योगपति सुरेश हलवासिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्तरीय शिक्षा ही देश की तरक्की की नींव होती है। संस्थान के प्रेरणास्रोत राधेलाल अग्रवाल ने अपनी पोत्री ऋचा गोयल और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारा परिवार पीढ़ियों से समाजसेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा में योगदान दे रहा है, यह एकेडमी उसी सेवा का अगला कदम है। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनूप गोयल ने सभी का आभार जताया और डॉ. अंजू गोयल ने बच्चों के भविष्य निर्माण में सामाजिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

फिटजी और आकाश के पूर्व दिग्गजों की टीम संभालेगी कमान

संस्थान के विद्यार्थी-केंद्रित मॉडल की जानकारी देते हुए संजय मिश्र ने बताया कि यहाँ हर छात्र को एक पर्सनल काउंसलर और मेंटर मिलेगा। एकेडमी की कोर फैकल्टी टीम में आकाश इंस्टीट्यूट के पूर्व अकादमिक हेड दया शंकर सिंह (22 वर्षों का अनुभव) और पूर्व फिटजी फैकल्टी व भौतिकी विशेषज्ञ डॉ. ममता शुक्ला शामिल हैं। इनके साथ ही अनुभवी मेंटर अंशिका यादव बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर काम करेंगी। कार्यक्रम का समापन सार्थक गोयल द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने आधुनिक सुविधाओं और मूल्य-आधारित शिक्षा के साथ लखनऊ में एक नए शैक्षणिक युग की शुरुआत का भरोसा दिलाया।

Also Read: पश्चिम बंगाल में बर्दवान से तारकेश्वर जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.