ICC टेस्ट रैंकिंग में उलटफेर, बुमराह का ताज बरकरार, नया नंबर-1 गेंदबाज बना ये खिलाड़ी

ICC Test ranking Update: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। दुनिया को टेस्ट क्रिकेट में नया नंबर-1 गेंदबाज मिल गया है, लेकिन खास बात यह है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नंबर-1 स्थान नहीं गया है। अब वह एक और गेंदबाज के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। इस अपडेट ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि टेस्ट फॉर्मेट में अब दो गेंदबाज “सुल्तान” बन गए हैं।

मैट हेनरी ने लगाई छलांग 

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट झटके। इस दमदार गेंदबाजी का उन्हें बड़ा इनाम मिला और वह सीधे आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए।

लेकिन उन्होंने बुमराह को नीचे नहीं किया, बल्कि दोनों के 870 रेटिंग पॉइंट्स हो गए और वे संयुक्त नंबर-1 गेंदबाज बन गए। यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक पल है, क्योंकि हेनरी 36 साल बाद पहले ऐसे कीवी गेंदबाज बने हैं जिन्होंने यह स्थान हासिल किया। उनसे पहले सिर्फ जैक कोवी और रिचर्ड हैडली ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

रूट ने फिर हासिल किया नंबर-1 ताज

बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। ओवल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने हैरी ब्रूक और ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ दिया। इस वापसी ने टेस्ट क्रिकेट की बल्लेबाजी रेस को और रोमांचक बना दिया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.