IND vs IRE 1st T20: जियोस्टार से मैच गायब, फ्री में लाइव देखने के आसान तरीके

Sports News: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा।

इस मैच के साथ भारत क्रिकेट टीम पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

मुकाबले से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, जो भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

इस सीरीज में चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका दिया है। प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और सूर्यांश शेडगे जैसे नाम टीम में शामिल हैं, जिससे भविष्य की तैयारी का संकेत मिलता है।

मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा।

टीवी दर्शक मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं। मोबाइल या अन्य स्मार्ट डिवाइस पर लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर उपलब्ध होगी।

क्या फ्री में देख पाएंगे?

यदि आपके टीवी रिचार्ज प्लान में पहले से Sony Sports Network के चैनल शामिल हैं, तो आप मैच बिना अतिरिक्त शुल्क के देख सकेंगे। हालांकि, Sony LIV ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्स्क्रिप्शन आवश्यक होगा। मोबाइल या एंड्रॉइड डिवाइस पर मैच फ्री में देखने का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड का स्क्वाड

आयरलैंड क्रिकेट टीम: लोरकान टकर (कप्तान), रॉस अडार, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

टी20 सीरीज का यह मुकाबला युवा प्रतिभाओं और नई कप्तानी के कारण खास माना जा रहा है, जहां टीम इंडिया की नई संयोजन परीक्षा में होगी।

Also Read: साई सुदर्शन की फिफ्टी से संभली भारत की पारी, लंच से पहले गिरा पहला विकेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.