‘पठानों से कहना चौहान आ रहा है’… दमदार अवतार में लौटे अजय देवगन
Ajay Devgn Chauhan Movie: बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। इस बार वह फिल्म निर्माता आनंद एल राय के साथ अपनी पहली फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम है ‘चौहान’। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया, जिसमें अजय देवगन का एक बिल्कुल नया और दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला।
वीरू देवगन के श्रद्धांजलि के साथ जारी हुआ फर्स्ट लुक
दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया। इसी के साथ अजय देवगन का ‘चौहान’ के रूप में पहला लुक सामने आया। वीडियो की शुरुआत एक तेज और उग्र एक्शन सीक्वेंस से होती है, जो फिल्म के मास और पावरफुल टोन को साफ दिखाता है।
दमदार डायलॉग और एक्शन से भरा वीडियो
वीडियो में बैकग्राउंड में एक शक्तिशाली डायलॉग सुनाई देता है “चौराहे पर 300 लड़के थे, घर सिर्फ 270 पहुंचे, 30 लड़के कम हैं।” इसके बाद अजय देवगन की आवाज में और भी सशक्त लाइनें सुनाई देती हैं, जिसमें वह कहते हैं कि “गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर ऊपर से आए थे।”
एक और प्रभावशाली डायलॉग में वह कहते हैं, “15 लाख फौजी और 35 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट, फिर भी जवाब नहीं मिला।” यह संवाद फिल्म के एक्शन और गंभीर कहानी की झलक देता है।
‘जुम्मा चुम्मा’ के साथ हुई एंट्री
वीडियो के एक खास हिस्से में मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ बैकग्राउंड में बजता है, जिसके साथ अजय देवगन की दमदार एंट्री दिखाई जाती है। वह कहते हैं “जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है।” यह डायलॉग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
फिल्म ‘चौहान’ को नीरज यादव ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म एक बड़ा मास एंटरटेनर और हाई-ऑक्टेन एक्शन अनुभव लेकर आएगी।
Also Read : Prahaar: 26/11 हमले पर आ रही राजकुमार राव की फिल्म, मिलेंगे कई सवालों के जवाब

