Alliance: ‘90 के दशक में सबने रिजेक्ट किया, मेरा वक्त अब आया’, शो में रवि किशन ने सुनाई संघर्ष की कहानी

Bollywood News: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम टीवी का नया रियलिटी शो Alliance शुरू होते ही चर्चा में है।

शो के अनोखे फॉर्मेट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जहां घर में एंट्री के साथ बनी जोड़ियां टूट चुकी हैं और चार-चार सदस्यों के चार गुट बन गए हैं।

इन्हीं में से एक गुट ‘किंग’ की कमान भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के हाथ में है। उनके साथ इस गुट में मशहूर गेमर पायल गेमिंग और वंशज शामिल हैं।

शो के दौरान रणनीति और टास्क पर चर्चा करते हुए पायल गेमिंग ने रवि किशन से स्नेहपूर्वक कहा, “आप पापा की तरह हैं, आप आराम करो, बाकी हम संभाल लेंगे।”

यह सुनकर रवि किशन भावुक हो गए और मुस्कुराते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि यह सफर आसान नहीं था और आज की पहचान तक पहुंचने में उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

‘90 के दशक में मुझे पूरी तरह नकार दिया गया’

रवि किशन ने दिल खोलकर बताया कि आज भले ही उन्हें स्टार माना जाता है, लेकिन 90 के दशक में हालात बिल्कुल अलग थे।

Bollywood News

उन्होंने कहा, “उस दौर में जब दूसरे बड़े स्टार्स बन रहे थे, तब मुझे लगातार रिजेक्ट किया जा रहा था।

मैं पढ़ा-लिखा था, आवाज अच्छी थी, थिएटर, डांस, फाइट—सब कुछ जानता था, फिर भी मौके नहीं मिले।”

‘मेरा वक्त 34 साल बाद आया’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रवि किशन ने कहा, “उनका वक्त पहले आया, मेरा बाद में। लेकिन मुझे भरोसा था कि मेरा समय जरूर आएगा। भले ही 34 साल बाद, पर आएगा जरूर।”

उन्होंने बताया कि जब उनका वक्त आया तो उन्होंने एक साल में कई बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स अपने नाम किए और उन मंचों तक पहुंचे, जहां कभी उन्हें बुलाया भी नहीं जाता था।

रवि किशन का यह इमोशनल और मोटिवेशनल अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में ‘किंग’ गुट के लीडर के तौर पर उनका अनुभव और संघर्ष अब यह तय करेगा कि उनकी टीम Alliance में कितनी दूर तक पहुंच पाती है।

Also Read: टीवी कपल अली गोनी-जैस्मिन भसीन की शादी की अटकलें तेज, अली ने दिए वेडिंग प्लान के संकेत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.