टीवी कपल अली गोनी-जैस्मिन भसीन की शादी की अटकलें तेज, अली ने दिए वेडिंग प्लान के संकेत

Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे इस जोड़े को फैंस जल्द शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।

अब खुद अली गोनी के बयान ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जब अली गोनी से शादी के प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सब कुछ अल्लाह की मर्जी पर है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जैस्मिन शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह खुद भी जल्द उनसे शादी करना चाहते हैं।

अली ने इशारों-इशारों में यह संकेत दिया कि उनकी शादी इसी साल हो सकती है, जिसके बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

रिश्ते पर ट्रोलिंग को लेकर जैस्मिन का जवाब

वहीं जैस्मिन भसीन ने अली के साथ अपने रिश्ते और धर्म को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके रिश्ते को पसंद नहीं करते और गलत बातें कहते हैं, लेकिन फैंस का सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहा है।

Aly Goni-Jasmin Bhasin

जैस्मिन के मुताबिक, किसी भी रिश्ते की नींव प्यार, सम्मान और सपोर्ट पर टिकी होती है और समाज के दबाव में आकर वह अपने रिश्ते से कभी समझौता नहीं करेंगी।

कैसे शुरू हुई अली–जैस्मिन की लव स्टोरी?

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की दोस्ती की शुरुआत कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी से हुई थी।

हालांकि, दोनों के रिश्ते को असली पहचान बिग बॉस 14 के दौरान मिली, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। तब से यह जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है।

सोशल मीडिया पर अक्सर साथ नजर आने वाला यह कपल अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस से जुड़ा रहता है।

अब अली के हालिया बयान के बाद फैंस बेसब्री से उनकी शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: Bollywood News: 2 साल से लाइमलाइट से दूर अलका याग्निक, इस दुर्लभ बीमारी ने रोका सिंगिंग करियर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.