CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
Sandesh Wahak Digital Desk: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की सेहत अचानक खराब हो गई है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी दी। दीपके ने बताया कि जांच रिपोर्ट में उन्हें टाइफाइड होने की पुष्टि हुई है और उनका इलाज जारी है। बीमारी के बावजूद उन्होंने साफ किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा उनका देशव्यापी आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं (कॉकरोचों) का आभार भी व्यक्त किया।
इससे पहले शुक्रवार को अभिजीत दीपके ने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों बाद अनशन समाप्त करने के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि वांगचुक का जीवन देश के लिए बेहद कीमती है और उनके अनशन खत्म करने से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, दीपके ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जवाबदेही तय होने और धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र देने तक उनकी पार्टी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 25, 2026
अनशन खत्म करने पर उठे सवालों पर सोनम वांगचुक का पलटवार
दूसरी तरफ, 26 दिनों का बेमियादी अनशन खत्म करने के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और ट्रोलिंग पर सोनम वांगचुक ने भी तीखा जवाब दिया है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए सवाल उठाया कि अपने शरीर को इतना कष्ट देने और छात्रों के हक में लड़ने के बाद भी क्या उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र देना पड़ेगा? उन्होंने डील और सौदेबाजी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए आलोचकों की सोच पर दुख जताया।
Also Read: अलीगंज अग्निकांड: अवैध इमारत पर चला LDA का बुलडोजर, दोषी इंजीनियरों पर भी बर्खास्तगी की तलवार

