Lucknow: 16 वर्षीय लड़की से रेप, 3 दिन तक बंधक बनाकर 70 साल के बुजुर्ग ने की दरिंदगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Crime News: लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसे कई दिनों तक अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया और बाद में एक होटल में बंधक बनाकर उसके साथ रेप (Rape) किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

24 जुलाई को पीड़िता की भाभी ने Lucknow मोहनलालगंज थाने में 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि किशोरी 17 जुलाई से लापता थी। परिवार की तलाश के दौरान जानकारी मिली कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू उसे अपने साथ ले गए थे।

जब परिजन पीड़िता तक पहुंचे तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

होटल में 3 दिन तक बंधक बनाकर किया Rape

पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्गेश और खुशबू के बाद पीड़िता को राबिया और उसके पति विनोद रावत बाइक से PGI क्षेत्र के एक होटल में ले गए। आरोप है कि वहीं राबिया ने अपने 70 वर्षीय परिचित द्वारिका रैदास को बुलाया, जिसने होटल के कमरे में किशोरी को तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपी इस पूरी वारदात में सहयोग करते रहे।

5 आरोपी हुए गिरफ्तार

Lucknow Rape Case

डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने किसान पथ के पास पूरनपुर गांव से घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास और आरोपी दुर्गेश रावत के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Also Read: लखनऊ में 15 साल की किशोरी को अगवा कर कार में गैंग रेप, बेरहमी से पीटा भी, हुए गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.