Mahoba News: प्रेमी से मिलने अस्पताल पहुंची प्रेमिका के रोमांस का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी-प्रेमिका के अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेल-मिलाप का मामला सामने आया है। युवती अपने जहरखुरानी प्रेमी से मिलने वार्ड में पहुंची, जहां दोनों के बीच हुई करतूतों ने अन्य मरीजों और तीमारदारों को असहज कर दिया। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सीएमएस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

कुलपहाड़ क्षेत्र के युवक ने की थी जहरखुरानी

जानकारी के अनुसार, महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव निवासी नवल किशोर नामक युवक ने किसी कारणवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इसी बीच युवक की प्रेमिका भी उससे मिलने अस्पताल पहुंच गई और दोनों के बीच मेल-मिलाप होने लगा, जिसे देख वार्ड में मौजूद अन्य लोग हैरान रह गए।

इमरजेंसी वार्ड में बढ़ा तमाशा, तीमारदार हुए परेशान

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती अन्य मरीजों का इलाज चल रहा था, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार के इजहार और मेल-मिलाप के दृश्यों ने वहां मौजूद अन्य तीमारदारों को असहज कर दिया। कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला गरमा गया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे ने प्रेमी-प्रेमिका की इस पूरी हरकत को कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिक और सोशल मीडिया यूजर्स प्रेमी-प्रेमिका के वार्ड में किए गए कृत्य को अस्पताल की गरिमा और मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। वीडियो को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अस्पताल प्रशासन पर सवाल, सीएमएस ने की जांच के आदेश

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने मामला संज्ञान में आते ही जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वार्ड में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश संभव था। गौरतलब है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिए 10 पूर्व फौजियों की तैनाती की गई है, जो 24×7 अपनी सेवाएं दे रहे हैं, फिर भी यह घटना घटी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम का प्रतीक बता रहे हैं, तो अधिकतर लोग अस्पताल की गंभीरता और मर्यादा को देखते हुए इस हरकत को गलत ठहरा रहे हैं। मामले ने प्रशासनिक अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी है और अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन केस में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को किया दोषमुक्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.