अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: तमिलनाडु की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और डीएमके (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन को उनके चेन्नई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर की गई एक विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई है। गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए उदयनिधि ने कहा कि वह इस कार्रवाई को एक मजाक समझते हैं और इसका डटकर कानूनी मुकाबला करेंगे। उन्होंने दावा किया कि डीएमके का कोई भी कार्यकर्ता ऐसी कार्रवाइयों से डरने वाला नहीं है।
पूरा मामला सोमवार का है, जब तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच भीड़ से किसी ने अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि उदयनिधि ने भाषण रोककर कुटिल मुस्कान के साथ दोहरे अर्थ (डबल मीनिंग) वाली अश्लील टिप्पणी कर दी। इसके बाद राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया।
पूर्व CM स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया… तृषा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला… pic.twitter.com/0jnMmQxxPh
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) August 4, 2026
तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) ने इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। TVK नेता अमेरिका नारायणन ने बदले की कार्रवाई के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ बोलने के लिए नहीं, बल्कि एक महिला के अपमान के चलते हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उदयनिधि को अपना नाम बदलकर ‘वल्गर-निधि’ रख लेना चाहिए। TVK ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और पुलिस से कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
बीजेपी ने भी की थी गिरफ्तारी की मांग
तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी इस बयान की तीखी आलोचना की थी। बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा था कि एक जनसभा के मंच से ऐसी अश्लील और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करना तमिलनाडु की संस्कृति के खिलाफ और शर्मनाक है। उन्होंने उदयनिधि की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।
Also Read: राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति बर्दाश्त नहीं, अनुप्रिया पटेल ने की अलग पिछड़ा वर्ग मंत्रालय की मांग

