यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली को मिले नए मंडलायुक्त
Lucknow News: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली मंडल के मंडलायुक्तों (Commissioners) को बदला गया है, साथ ही नोएडा, पीसीडीएफ और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद जैसी प्रमुख संस्थाओं में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी
अनिल ढींगड़ा: मंडलायुक्त, गोरखपुर, आवास आयुक्त (उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद), निदेशक (नगर भूमि सीमारोपण) तथा सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, यूपी शासन)।
इन्द्र विक्रम सिंह: सचिव (कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग) तथा निदेशक (राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद) मंडलायुक्त, गोरखपुर।
रविन्द्र: प्रमुख सचिव (कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग) वर्तमान पद के साथ निदेशक (राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश) के पद का अतिरिक्त प्रभार।
वैभव श्रीवास्तव: प्रबंध निदेशक (पीसीडीएफ) मंडलायुक्त, बस्ती।
प्रकाश बिन्दु: सचिव (गृह एवं सतर्कता विभाग, यूपी शासन) प्रबंध निदेशक (पीसीडीएफ)।
भूपेन्द्र एस. चौधरी: मंडलायुक्त, बरेली सचिव (प्रशासनिक सुधार विभाग, यूपी शासन)।
शम्भू कुमार: प्रबंध निदेशक (पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) मंडलायुक्त, बरेली।
डॉ. लोकेश एम.: सचिव (लोक निर्माण विभाग, यूपी शासन) मंडलायुक्त, प्रयागराज।
सौम्या अग्रवाल: मंडलायुक्त, प्रयागराज, श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश।
संदीप कुमार: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद (प्रयागराज) प्रबंध निदेशक (पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड)।
पुष्य राज सिंह: सचिव (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), नोएडा।
सतीश पाल: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (नोएडा) विशेष सचिव (गृह विभाग, यूपी शासन)।
डॉ. बलकार सिंह: आवास आयुक्त, निदेशक (नगर भूमि सीमारोपण) तथा सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन विभाग) मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA)।
Also Read: गुटखा मांगने पर फौजी ने दुकानदार को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

