ब्रेन हेमरेज और अंदरूनी अंगों के फटने से हुई अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुई सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का अहम बयान सामने आया है। पोस्टमार्टम टीम में शामिल डॉ. रजनीश यादव ने स्पष्ट किया है कि अबान की मृत्यु पूरी तरह से एक्सीडेंट के दौरान आई गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई है। डॉक्टर के इस बयान ने अबान की मौत को लेकर जारी तमाम तरह की अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

कसारी-मसारी में होगा सुपुर्द-ए-खाक

तीन डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ. रजनीश यादव ने बताया कि भीषण टक्कर के कारण अबान के सिर में गंभीर हेमरेज हुआ था। इसके अलावा उसके दिल और आंतों को भी भारी नुकसान पहुंचा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जांच के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार से मनोविज्ञान, दर्शन, अपराध और राजनीति जैसे गंभीर विषयों पर आधारित कई साहित्यिक पुस्तकें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि अबान ये किताबें प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए ले जा रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इन किताबों का हादसे से कोई सीधा संबंध नहीं है।

अबान अहमद के शव को शुक्रवार (7 अगस्त) को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। उसकी कब्र उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है। ज्ञात हो कि इसी कब्रिस्तान में उसके चाचा अशरफ और भाई असद अहमद को भी सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।

Also Read: झारखंड परीक्षा धांधली के विरोध में 14वें दिन भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे छात्र, छात्र नेता बोले- कार्रवाई से डर रही सरकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.