Bareilly News: छज्जा निकालने के विवाद में हुई हत्या का वांछित गिरफ्तार
Bareilly News: बरेली जनपद के थाना मीरगंज अंतर्गत ग्राम जाम में मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में कुंवरपाल के भाई लक्ष्मण स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। घटना के संबंध में वादी की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
थाना मीरगंज प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने चुरई चौराहे की घेराबंदी कर हत्या के मामले में फरार चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त अनोखे पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू निवासी ग्राम जाम, मीरगंज को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी अनोखे ने बताया कि 25 मई को छज्जा निकालने की बात पर विवाद और मारपीट शुरू हुई थी। उसने लेंटर की पड़ी लकड़ी की फंटी उठाई थी। मारपीट के दौरान जब लक्ष्मण स्वरूप गिर पड़ा, तो वह डरकर मौके से भाग गया। मौत की खबर और पुलिस की तलाश के डर से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और शहर से बाहर भागने की योजना बना रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का पलटवार, जातीय जनगणना कराए सरकार

