हमीरपुर में बच्चों का सड़क के लिए प्रदर्शन, उन्नाव में डीएम के साथ खाना खाकर माने जेन अल्फा

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में खराब सड़क की समस्या को लेकर 12-13 साल के बच्चों ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कुरारा ब्लॉक के बचरौली, भौली और जमरेही तीर गांवों के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान खराब रास्तों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

ग्रामीण ट्रैक्टरों से हमीरपुर के लिए निकले थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो कुरारा पुलिस ने चंदूपुर के पास उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद बच्चे और ग्रामीण पैदल ही आगे बढ़ गए।

पुलिस को चकमा देकर 5 KM तक दौड़े

प्रदर्शनकारी चंदूपुर से सिटी फॉरेस्ट, बेतवा तटबंध और खालेपुरा होते हुए किंगरोड पहुंचे और फिर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। बताया गया कि बच्चों ने करीब पांच किलोमीटर तक दौड़ते हुए पुलिस से बचकर रास्ता तय किया।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद बच्चे डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला। एडीएम राकेश कुमार, एएसपी एके वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ यशपाल सिंह ने बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। सड़कों की स्थिति देखने के लिए टीम गांवों में भेजी गई।

उन्नाव में भी बच्चों का प्रदर्शन

उन्नाव में भी शिक्षकों की कमी, खराब भोजन और स्कूल की बदहाली को लेकर करीब 200 छात्रों ने मोहान तिराहे पर प्रदर्शन किया और जाम लगाया। डीएम और एसपी ने बच्चों के साथ खाना खाकर उन्हें समझाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Also Read: लखनऊ में 3500 कांवड़ियों का प्रदर्शन, बुद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग से चांदी हटाने की मांग 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.