VIDEO: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से खतरनाक पुष्प वर्षा, होर्डिंग फटीं, ठेले पलटे, गिरे बाइक सवार
Jhansi Helicopter Flower Shower Viral Video: झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बीच अचानक ऐसा मंजर बन गया कि श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। फूल बरसा रहा हेलिकॉप्टर सड़क के बेहद करीब आ गया, जिसके बाद उसके रोटर से पैदा हुए तेज हवा के दबाव ने आसपास का सामान उड़ा दिया।
घटना का वीडियो (Kanwar Yatra Helicopter Viral Vidoe) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हेलिकॉप्टर के नीचे आते ही सड़क पर खड़े लोग और बाइक सवार अपना संतुलन खोते नजर आ रहे हैं। कई होर्डिंग और बैनर फट गए, पेड़ों की डालियां हिलने लगीं और टेंट का सामान भी इधर-उधर बिखर गया।
हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, ओरछा से निकली कांवड़ यात्रा जब झांसी पहुंची तो श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही थी। इसी दौरान हेलिकॉप्टर काफी नीचे आ गया। रोटर से पैदा हुए तेज हवा के दबाव से सड़क पर मौजूद लोगों को संभलना मुश्किल हो गया।
वीडियो में कई बाइक सवार गिरते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सड़क किनारे लगे होर्डिंग और बैनर भी हवा के तेज दबाव में फटकर उड़ते नजर आए। मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।
चाय का ठेला भी पलट गया
इस घटना में सड़क किनारे चाय का ठेला लगाने वाले निखिल अग्रवाल का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उनके मुताबिक, हेलिकॉप्टर जब बिल्कुल ऊपर आया तो हवा के तेज दबाव से ठेला अपनी जगह से उखड़कर पीछे की तरफ पलट गया।
ठेले पर रखे बर्तन, गैस सिलेंडर और दूसरे सामान को नुकसान पहुंचा। निखिल ने बताया कि वह ठेले के एक तरफ खड़े थे, इसलिए बाल-बाल बच गए।
कंवर (Kanwar Yatra) के दौरान कई लोग पुष्प वर्षा का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान हेलिकॉप्टर के बेहद नीचे आने का पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। वायरल वीडियो (Helicopter Flower Shower Viral Video) में कुछ ही सेकंड में सड़क पर सामान उड़ने और लोगों के गिरने का मंजर दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुष्प वर्षा के दौरान हेलिकॉप्टर को जमीन से कितनी ऊंचाई पर उड़ाया जाना चाहिए और सुरक्षा के इंतजाम कितने पर्याप्त थे।
देखें वीडियो…
Also Read: UP के 2,005 स्कूलों में बिजली ठप, 1,314 में शौचालय बेकार, क्या इसीलिए यूट्यूबर्स पर लगी रोक?

