पिता बृजभूषण फिर पहुंचें संसद, इसके लिए विधायक बेटे प्रतीक ने की 35 KM की कांवड़ यात्रा

Prateek Bhushan Singh: कजरी तीज के अवसर पर उत्तर प्रदेश का गोंडा जिला शिवभक्ति में डूबा रहा। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसी दौरान गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी कांवड़ लेकर 35 किलोमीटर पैदल चले और दुखहरण नाथ मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया।

सरयू घाट से मंदिर तक पैदल यात्रा

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह अपने निवास विश्नोहरपुर से पैदल करनैलगंज के सरयू घाट पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू में स्नान किया और जल लेकर दुखहरण नाथ मंदिर में चढ़ाया।

जलाभिषेक के बाद विधायक ने कहा कि वह पिछले 16 वर्षों से यह कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने पिता बृजभूषण शरण सिंह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे पिता और मेरे भाई संसद पहुंचें। इसी कामना के साथ मैंने इस बार कांवड़ यात्रा की है।”

सद्भाव की अपील

प्रतीक भूषण ने समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को एक-दूसरे को नीचा दिखाना बंद करना चाहिए। आज समाज में इसकी बहुत जरूरत है। विधायक ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में लगे सरकारी कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दुखहरण नाथ मंदिर और आसपास के दो से तीन किलोमीटर क्षेत्र में भारी भीड़ रही। बैरीकेडिंग के बीच कतार में लगकर पांच लाख से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशुतोष समेत कई वरिष्ठ अधिकारी लेते रहे।

Also Read: भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.