शाहरुख खान ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट को बताया शानदार, बोले- टीम ने किया कमाल
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ की है। शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ की रिलीज में अब 100 दिन बाकी हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस के साथ ‘Ask SRK’ सेशन किया और कई सवालों के जवाब दिए।
शाहरुख ने दोनों फिल्मों को बताया शानदार
सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या उन्होंने ‘धुरंधर’ देखी है। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, “मुझे दोनों पार्ट बहुत पसंद आए, पूरी टीम ने शानदार काम किया है” शाहरुख का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
Loved both the parts….fantastic by the whole team!!! https://t.co/srC86fcNTK
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,307 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।
फ्रेंचाइजी ने पार किया 3,000 करोड़ का आंकड़ा
इसके बाद आई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने करीब 1,813 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन किया। दोनों फिल्मों की कमाई मिलाकर फ्रेंचाइजी का कारोबार 3,019.35 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस तरह यह 3,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई।
Sacnilk के अनुसार, ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी ने करीब 2,438 करोड़ और ‘पुष्पा’ ने 2,092.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। खास बात यह है कि ‘धुरंधर’ की कमाई में चीन और खाड़ी देशों का कलेक्शन शामिल नहीं है।
‘किंग’ में बेटी सुहाना के साथ दिखेंगे शाहरुख
शाहरुख खान अब फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

