UCC पर अमित शाह के ऐलान से अखिलेश यादव का तंज, बोले- पहले पुराने वादे निभाओ
Akhilesh Yadav: समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पहले अपने पुराने वादे पूरे करने चाहिए। इसके बाद ही समान नागरिक संहिता जैसे नए मुद्दों पर आगे बढ़ना चाहिए।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, “पहले पिछले वादे निभाओ, यूसीसी फिर बाद में लाओ। नया जुमला न लेकर आओ और न जनता को बहकाओ। 15 लाख खाते में पहुंचाओ।”
उन्होंने भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर भी सवाल उठाया। अखिलेश ने कहा कि जनता अब समझ रही है कि भाजपा जिस UCC की बात कर रही है, उसका असली मतलब “अंडरग्राउंड कम्युनल कॉन्सपिरेसी” है।
15 लाख और दो करोड़ रोजगार का मुद्दा उठाया
सपा प्रमुख ने भाजपा के पुराने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए लोगों के खातों में 15 लाख रुपये पहुंचाने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे याद दिलाए। उनका कहना है कि सरकार को नए राजनीतिक मुद्दे उठाने के बजाय महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे बुनियादी सवालों पर ध्यान देना चाहिए।
PDA को एकजुट कर भाजपा को हटाने का दावा
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा PDA को एकजुट कर उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था के आरोप लगाए। साथ ही स्कूलों को बंद होने से बचाने, बेटियों की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान की रक्षा की मांग दोहराई।
Also Read: ‘US के दबाव में फिर सरेंडर कर रहे PM मोदी’, UPI चार्ज पर राहुल गांधी का हमला

