Bigg Boss 20 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान भिड़े स्कॉट-अर्शिफा, घरवालों ने संभाला

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन रिश्तों के साथ-साथ विवाद भी बढ़ते जा रहे हैं। आने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर में जमकर हंगामा देखने को मिलेगा। टास्क के लिए घरवालों को महिला और पुरुष टीम में बांटा गया है।

टास्क के दौरान अर्शिफा खान, स्कॉट पर कलर फेंकती हैं। बताया जा रहा है कि कलर स्कॉट की आंख में चला जाता है। इसके बाद भी अर्शिफा नहीं रुकतीं। इसी बीच स्कॉट उन्हें टच करते हैं, जिस पर उदिति सिंह बीच में आकर उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं।

इसके बाद स्कॉट और उदिति के बीच भी बहस बढ़ जाती है। मामला बिगड़ता देख घर के बाकी सदस्य दोनों को संभालने की कोशिश करते हैं। अब देखना होगा कि इस विवाद का आगे क्या असर पड़ता है और कैप्टेंसी टास्क में कौन बाजी मारता है।

कुशाल तंवर बने पहले कंटेंडर

रिपोर्ट के मुताबिक, कुशाल तंवर यानी गुल्लू कैप्टेंसी के पहले कंटेंडर बन चुके हैं। हालांकि, घर का अगला कैप्टन कौन होगा, इसका खुलासा अपकमिंग एपिसोड में होगा।

आम्रपाली और माही में भी हुई लड़ाई

इससे पहले आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच खाने को लेकर बहस हुई थी। माही ने चिकन में आलू डालने को लेकर सवाल किया, जिससे आम्रपाली नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि किचन में काम कर रहे लोगों को आराम से काम करने देना चाहिए।

आम्रपाली ने यह भी कहा कि घर में कोई किसी का नौकर नहीं है। इसके बाद माही भावुक हो गईं और उन्होंने आम्रपाली को जवाब देने की बात कही। कभी अच्छी दोस्त रहीं दोनों के बीच अब लगातार तनाव बढ़ता दिख रहा है। 

Also Read: UCC पर अमित शाह के ऐलान से अखिलेश यादव का तंज, बोले- पहले पुराने वादे निभाओ 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.