सुभाष यदुवंश को यूपी बीजेपी के सोशल मीडिया की कमान, 13 पदों पर नई नियुक्तियां
Subhash Yaduvansh BJP: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने प्रदेश संगठन में प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी सूची में कुल 13 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नई जिम्मेदारियों के तहत संगठन में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
प्रकोष्ठ में इन्हें मिली जिम्मेदारी
घोषित सूची के अनुसार ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। वहीं संतराम यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
सोशल मीडिया टीम में भी नियुक्तियां
बीजेपी ने सोशल मीडिया संगठन में भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। सुभाष यादुवंश को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ गौरव वार्ष्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जयंत शिवाच, वाईके शर्मा और अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश बीजेपी की ओर से जारी इस सूची में सभी 13 नियुक्तियों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। पार्टी संगठन में इन नई जिम्मेदारियों के साथ प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया से जुड़े कामकाज के लिए पदाधिकारियों की टीम तय कर दी गई है।
Also Read: जज के साथ अन्याय हो तो वह कहां जाएं? मुजफ्फरनगर के जज रवि दिवाकर ने फैसले में उठाए सवाल

