Bareilly News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चुनाव में डॉ. हिमांशु अग्रवाल की बड़ी जीत, 260 वोटों से हराया प्रतिद्वंद्वी

Bareilly News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली के 2026-27 कार्यकाल के चुनाव में डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की है।

उन्होंने डॉ. आरके भास्कर को 260 वोटों के अंतर से हराया। डॉ. हिमांशु को 521, जबकि डॉ. आरके भास्कर को 261 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अंशु अग्रवाल और डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने जीत हासिल की। डॉ. अंशु को 572 और डॉ. शालिनी को 415 वोट मिले।

डॉ. महेंद्र गंगवार को 314 वोट प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर रहा कड़ा मुकाबला

कोषाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। डॉ. राजवीर गंगवार ने डॉ. कामेंद्र सिंह को महज छह वोटों से हराया।

डॉ. राजवीर को 392 और डॉ. कामेंद्र सिंह को 386 वोट मिले।

सचिव पद पर डॉ. मोहित अग्रवाल निर्वाचित हुए। IMA की नई कार्यकारिणी एक अक्टूबर से कार्यभार संभालेगी।

वर्तमान अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार की जगह नए कार्यकाल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल संभालेंगे।

जीत के बाद बोले डॉ. हिमांशु

चुनाव में जीत के बाद डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वह IMA के हर सदस्य के साथ खड़े रहेंगे और संगठन की बेहतरी के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

उन्होंने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी जरूरतों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. हिमांशु की जीत पर IMA सदस्यों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

Also Read: जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, खुद लड़ेंगे चुनाव या भाई को मैदान में उतारेंगे?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.