Bahraich News: डीएम राजेश कुमार पाण्डेय से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, बुके और माला पहनाकर किया स्वागत
Bahraich News: यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की बहराइच इकाई के अध्यक्ष सुहैल युसूफ के नेतृत्व में आठ सदस्यीय पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पत्रकारों ने बुके और माला पहनाकर जिलाधिकारी का स्वागत किया और जिले में नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत
अध्यक्ष सुहैल युसूफ ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकारों का जिलाधिकारी से परिचय कराया। इसके बाद पत्रकारों और जिलाधिकारी के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने जिले में डीएम की नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए सहयोग की भावना व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महासचिव मोहम्मद आरिफ, बीएस श्रीवास्तव, अकरम सईद, शाहिद सईद खान, महेश गुप्ता, मिथुन वाल्मीकि एडवोकेट, मंशाद अहमद और अकरम खान समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर सलमान खान, अनिल कुमार और संदीप कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकार भी उपस्थित थे।
डीएम ने पत्रकारों का जताया आभार
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए दोबारा शुभकामनाएं दीं।
Also Read: लखनऊ में CM आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा

