Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक आउट, इश्क में डूबे रणबीर कपूर का दिखा नया अवतार

Bollywood News: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब और बढ़ गया है।

मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में रणबीर एक intense और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में रणबीर का लुक उनके पिछले किरदारों से काफी अलग दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे के हावभाव में प्यार, जुनून और दर्द की झलक देखने को मिल रही है।

भंसाली की फिल्मों की तरह पोस्टर में भी भव्यता और विजुअल डिटेलिंग पर खास ध्यान दिया गया है।

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर इन तीनों सितारों की कास्टिंग पहले से ही चर्चा में रही है।

21 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रणबीर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “वो रूतबा, वो रौब, वो जुनून!” इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली इस फिल्म के जरिए एक बार फिर रोमांस और भव्य सिनेमाई दुनिया को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।

रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही खास उत्सुकता बनी हुई है।

Also Read: फिर विवादों में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.