दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल में दिखेगा गुरु रंधावा का जलवा, स्टीव आओकी के साथ मचाएंगे धमाल
7 नवंबर को अमेरिका के ऑरलैंडो में देंगे प्रस्तुति, दोनों कलाकार अपने गाने ‘सिर्रा’ का रीमिक्स पहली बार लाइव पेश करेंगे
Entertainment News: मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं।
वह अमेरिका के ऑरलैंडो में आयोजित होने वाले Electric Daisy Carnival (EDC) के मेन स्टेज पर परफॉर्म करेंगे।
खास बात यह है कि वह इस फेस्टिवल के मेन स्टेज पर प्रस्तुति देने वाले पहले भारतीय कलाकार होंगे।
गुरु रंधावा 7 नवंबर को फेस्टिवल के दूसरे दिन मशहूर इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक आर्टिस्ट स्टीव आओकी के साथ मंच साझा करेंगे।
इस दौरान दोनों अपने हालिया कोलैबोरेशन ‘सिर्रा’ का रीमिक्स पहली बार लाइव पेश करेंगे।
‘सिर्रा’ के रीमिक्स पर होगी खास प्रस्तुति
गुरु रंधावा और स्टीव आओकी ने पंजाबी पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक को मिलाकर ‘सिर्रा’ का रीमिक्स तैयार किया है।
दोनों कलाकार EDC के मंच पर इस गाने की पहली लाइव प्रस्तुति देंगे।
8 नवंबर तक चलेगा फेस्टिवल
Electric Daisy Carnival Orlando का आयोजन 6 से 8 नवंबर तक अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ऑरलैंडो के टिंकर फील्ड में हो रहा है।

यह दुनिया के प्रमुख डांस म्यूजिक फेस्टिवल्स में शामिल है और इसमें दुनियाभर के बड़े कलाकार प्रस्तुति देते हैं।
गुरु रंधावा ने जताई खुशी
EDC के मेन स्टेज पर पहली बार प्रस्तुति देने को लेकर गुरु रंधावा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस मंच पर भारत और अपने संगीत को प्रतिनिधित्व देना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।
स्टीव आओकी के साथ ‘सिर्रा’ के रीमिक्स के जरिए दोनों अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल को एक साथ लेकर आए हैं।
गुरु रंधावा ने यह भी कहा कि वह EDC के मंच पर गाने की एनर्जी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।
Also Read: शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर, जीते 35 लाख रुपये, बिहार-असम की करेंगे मदद

