PDA रथ पर सवार हुए अखिलेश यादव, हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, 8 किमी लंबा जाम

Akhilesh Yadav PDA Rath: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मिशन 2027 के तहत रायबरेली पहुंचे। बछरावां में उनके PDA रथ पर सवार होते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर जुट गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया।

रायबरेली की सीमा में प्रवेश करने से लेकर बछरावां तक जगह-जगह अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने रथ से हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। काफिले में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वाहन शामिल रहे, जिसके चलते बछरावां क्षेत्र में करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लगने की बात सामने आई है।

चुरूवा हनुमान मंदिर पहुंचे अखिलेश

Akhilesh Yadav PDA Rath

रायबरेली दौरे के दौरान अखिलेश यादव चुरूवा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी पहुंचे। भारी भीड़ के कारण वह मंदिर के अंदर नहीं जा सके। उन्होंने मंदिर की चौखट पर माथा टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

उनके काफिले (Akhilesh Yadav PDA Rath) और भीड़ के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के एक राज्य मंत्री भी करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।

चार घंटे में तय हुआ बछरावां से रायबरेली का सफर

Akhilesh Yadav PDA Rath

अखिलेश यादव का काफिला बछरावां से त्रिपुला चौराहे की ओर बढ़ा। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता सड़क किनारे डटे रहे और अखिलेश यादव का स्वागत किया।

सपा ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत की है। पार्टी के मुताबिक PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (Pichhda, Dalit, Alpsankhyak) है। यह यात्रा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है।

Also Read:  UP विधान परिषद में अब मो. जासमीर अंसारी होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने लगाई मुहर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.