गुल्लू से ब्रेकअप पर गर्लफ्रेंड कायरा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- धोखे ने मुझे मजबूत बनाया

Rise and Fall Season 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हो गई है। शो में इस बार तेज प्रताप यादव, करण पटेल, गौतम गुलाटी और स्प्लिट्सविला 16 की विनर कायरा समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। प्रीमियर एपिसोड में कायरा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड कुशल तंवर उर्फ गुल्लू को लेकर खुलकर बात की।

‘धोखे ने मुझे मजबूत बना दिया’

शो में अपने परिचय के दौरान कायरा ने कहा कि लोगों को लगता था कि उन्होंने स्प्लिट्सविला गुल्लू की वजह से जीता। उन्होंने इस धारणा को गलत बताते हुए कहा कि उनके रिश्ते की तरह उनका ब्रेकअप भी चर्चा में रहा। कायरा के मुताबिक, “धोखे ने मुझे मजबूत बना दिया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें किसी पर आसानी से भरोसा नहीं होता। कायरा ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आता कि किस व्यक्ति पर विश्वास किया जाए और किस पर नहीं।

मई में जीती थी स्प्लिट्सविला की ट्रॉफी

कायरा और गुल्लू ने मई 2026 में ‘स्प्लिट्सविला 16’ का खिताब जीता था। दोनों को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की इनामी राशि मिली थी। हालांकि, शो खत्म होने के करीब एक महीने बाद जून में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं।

गुल्लू इसके बाद एक कुकिंग रियलिटी शो में दिखे और अब ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा हैं। वह दो बार शो के कैप्टन भी बन चुके हैं। वह ‘रोडीज’ के विजेता भी रह चुके हैं और उस दौरान एल्विश यादव की गैंग में थे।

‘राइज एंड फॉल 2’ में कायरा के अलावा गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, तेज प्रताप यादव समेत अन्य कंटेस्टेंट शामिल हैं। पिछले सीजन के विजेता अर्जुन बिजलानी थे, जिन्होंने 28 लाख रुपये जीते थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.