‘कंगना अब मजाक बनकर रह गई हैं’, राजीव मसंद बोले- मुझे ‘क्वीन’ वाली एक्ट्रेस की याद आती है

Bollywood News: फिल्म क्रिटिक से धर्मा की टैलेंट एजेंसी के COO बने राजीव मसंद ने कंगना रनौत को लेकर अपनी राय रखी है।

पॉडकास्ट में उन्होंने कंगना की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन कहा कि राजनीति में आने के बाद उनकी सार्वजनिक शख्सियत ने अभिनेत्री के रूप को पीछे छोड़ दिया है।

राजीव मसंद ने कहा कि उन्हें उस कंगना की कमी महसूस होती है, जो अपने किरदारों में पूरी तरह ढल जाती थीं।

उन्होंने 2014 की फिल्म ‘क्वीन’ में कंगना के अभिनय को खास तौर पर याद किया और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की।

उन्होंने यह भी कहा कि जब कंगना किसी अच्छी स्क्रिप्ट के लिए फिल्म करती थीं तो उनका काम शानदार होता था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हर चीज ‘कंगना शो’ बन गई है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि कंगना अब ‘मजाक’ बनकर रह गई हैं।

कंगना के बॉलीवुड वाले दावों से भी असहमति

कंगना के इस दावे पर कि बॉलीवुड के बड़े लोगों ने उन्हें मौके नहीं दिए, मसंद ने असहमति जताई। उनका कहना था कि फिल्म इंडस्ट्री सफलता को महत्व देती है और सफल कलाकारों के लिए काम के मौके बढ़ते हैं।

Rajeev Masand

मसंद ने कंगना और आलिया भट्ट को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह कंगना और ‘क्वीन’ के निर्देशक विकास बहल की जोड़ी को ‘क्वीन 2’ में दोबारा देखने के लिए उत्साहित हैं।

कंगना से पुराना है विवाद

कंगना और राजीव मसंद के बीच विवाद पुराना है। कंगना पहले मसंद की पत्रकारिता और उनके फिल्मी सितारों से जुड़े लेखों को लेकर सवाल उठा चुकी हैं।

2021 में धर्मा की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से जुड़ने के बाद भी कंगना ने मसंद पर निशाना साधा था और उन पर उनके तथा सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ ब्लाइंड आइटम लिखने के आरोप लगाए थे।

Also Read: Rise and Fall 2: ‘Gold Digger’ कहने पर भड़कीं प्रियंका, शहजाद पूनावाला से हुई तीखी बहस, रोते हुए दी धमकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.