2004 के सैफई हादसे ने फिर बढ़ाई अखिलेश की मुश्किलें, पीड़ित ने कोर्ट में दाखिल किया परिवाद

Akhilesh Yadav Saifai Mahotsav Case: साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़ा 2004 का सैफई महोत्सव हादसा एक बार फिर चर्चा में है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद अली ने अखिलेश यादव और उनके सचिव के खिलाफ सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इलाज और मुआवजे के लिए दिया गया चेक बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। इसके अलावा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की शिकायत भी की गई है।

क्या है 2004 के सैफई हादसे का मामला?

दरअसल, साल 2004 में सैफई महोत्सव (Saifai Mahotsav) के दौरान बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसी हादसे में सुल्तानपुर के मोहम्मद अली गंभीर रूप से झुलस गए थे। अब पीड़ित ने इलाज और मुआवजे से जुड़े मामले को लेकर कोर्ट का रुख किया है।

मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के निर्देश के बाद FIR दर्ज कराने के लिए अदालत में अर्जी दी गई है। शिकायत में Akhilesh Yadav और उनके सचिव को पक्ष बनाया गया है। फिलहाल कोर्ट में परिवाद दाखिल हुआ है, आरोपों पर कोई अंतिम न्यायिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

सुल्तानपुर की MP-MLA अदालत इस मामले में 7 नवंबर को सुनवाई करेगी।

Also Read: अखिलेश यादव का ऐलान, 2027 में नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- ‘सीधे CM पद की शपथ लूंगा’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.