दिल्ली में सरदार पटेल मार्ग और लोधी रोड पर हवा हुई जहरीली, सांस के मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह के वक्त शहर के अधिकतर हिस्से घने स्मॉग की चपेट में नजर आ रहे हैं, जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़े डराने वाले हैं, क्योंकि दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में गिरावट और मंद हवाओं की वजह से प्रदूषण के सूक्ष्म कण जमीन के करीब ठहर गए हैं, जिससे हवा का फैलाव रुक गया है।
प्रमुख इलाकों में AQI की स्थिति
सरदार पटेल मार्ग: सुबह 6:35 बजे के रिकॉर्ड के मुताबिक यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 392 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है और गंभीर स्तर के बेहद करीब है।
लोधी रोड: सुबह 7:25 बजे यहां का AQI 251 दर्ज किया गया, जो कि ‘खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है।
हवा की यह खराब स्थिति मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों के साथ-साथ दिल और सांस की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए भारी मुसीबत बन गई है। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने तथा सुबह के समय अत्यधिक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Also Read: सतर्कता ही ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव का सबसे बड़ा हथियार: राजेश कुमार

