आंवला में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शौर्य यात्रा

Bareilly News: आंवला में शनिवार को महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचीन पुरैना मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप समिति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व, सभी उपस्थित लोगों ने भगवा ध्वज और जयकारों के साथ महाराणा प्रताप चौराहा पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूरे नगर में एक यात्रा निकाली।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने कभी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने हल्दीघाटी के युद्ध और चेतक के बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

कार्यक्रम के अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र, धर्म तथा संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: VCK के समर्थन से बहुमत में आया TVK, विजय थलपति का CM बनना तय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.