TV पर डेब्यू करेंगे अजय देवगन, क्राइम-बेस्ड शो को करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Bollwood News: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दशक से फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बना चुके अजय अब एक क्राइम-बेस्ड टीवी शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शो वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगा, जिसमें अपराध और रहस्य से जुड़े मामलों को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

फिलहाल शो के नाम, चैनल और फॉर्मेट को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसकी घोषणा जल्द की जा सकती है।

टीवी होस्टिंग में रखेंगे पहला कदम

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहले भी टीवी पर होस्ट की भूमिका निभा चुके हैं। अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’, सलमान खान ‘बिग बॉस’ और अक्षय कुमार ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ जैसे लोकप्रिय शो होस्ट कर चुके हैं।

अब अजय देवगन भी इसी कड़ी में अपना नाम जोड़ने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि अजय जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो ‘The 50’ को होस्ट करेंगे।

Ajay Devgn

वह शो के एक प्रमोशनल वीडियो में भी नजर आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने उस शो की मेजबानी नहीं की।

फिल्मों में भी व्यस्त हैं अजय देवगन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में रिलीज हुई ‘धमाल 4’ में दिखाई दिए थे।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में करीब 158.70 करोड़ रुपये, जबकि दुनियाभर में 219.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

आने वाले समय में अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर के अपने लोकप्रिय किरदार में वापसी करेंगे। इसके अलावा वह ‘चौहान’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

हालांकि, उनके टीवी शो को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Also Read: Salman Khan Fees: वामसी पेडिपल्ली की फिल्म के लिए सलमान खान ले रहे सिर्फ 70 करोड़ फीस? जानिए वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.