अखिलेश यादव ने गोरखपुर के मेधावियों को सराहा, अक्षिता, अनुज और अनमोल को लैपटॉप और आईपैड देकर किया सम्मानित

Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गोरखपुर के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ICSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को लैपटॉप और आईपैड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके करियर के लक्ष्यों के बारे में जाना और उनके सफल भविष्य की कामना की।

अखिलेश यादव ने गोरखपुर के मेधावियों को सराहा, अक्षिता, अनुज और अनमोल को लैपटॉप और आईपैड देकर किया सम्मानित

अक्षिता गुप्ता ने प्रदेश में लहराया परचम

अखिलेश यादव ने विशेष रूप से एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी की छात्रा अक्षिता गुप्ता को बधाई दी, जिन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। सम्मानित होने वाले अन्य प्रमुख छात्रों में शामिल हैं।

अनुज कसौधन (सेंट जोसेफ हाईस्कूल): 10वीं परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक।

अनमोल अग्रवाल (सेंट जोसेफ स्कूल): 12वीं परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक।

गौरांग भटेजा (सेंट जोसेफ स्कूल): 12वीं परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक।

अनुष्का यादव (सेंट जोसेफ स्कूल): 12वीं परीक्षा में 97.25 प्रतिशत अंक।

अखिलेश यादव ने गोरखपुर के मेधावियों को सराहा, अक्षिता, अनुज और अनमोल को लैपटॉप और आईपैड देकर किया सम्मानित

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह

सपा प्रमुख ने कहा कि युवाओं की मेहनत और उनकी मेधा ही प्रदेश और देश के विकास का आधार है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। इस गरिमामयी अवसर पर गोरखपुर के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द दत्त शुक्ल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लैपटॉप और आईपैड पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस प्रोत्साहन के लिए अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

अखिलेश यादव ने गोरखपुर के मेधावियों को सराहा, अक्षिता, अनुज और अनमोल को लैपटॉप और आईपैड देकर किया सम्मानित

Also Read: अखिलेश यादव का तीखा हमला, भाजपा और उसके साथियों को बताया देश विरोधी ताकतों का एजेंट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.