तमिलनाडु के सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 कर्मचारियों की मौत, 67 अस्पताल में भर्ती
Sandesh Wahak Digital Desk: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक प्राइवेट सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 67 कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिरुवल्लूर के पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई में स्थित इस सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों की हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित कर्मचारियों को पास के अस्पतालों में पहुँचाया।
NDRF की विशेष टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर कार्यालय ने अरक्कोणम स्थित नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की चौथी बटालियन को सूचित किया। NDRF ने CBRN (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) बचाव कार्यों में माहिर विशेष टीम को घटनास्थल पर भेजा। चेन्नई से 30 कर्मियों की टीम पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस डिटेक्टर और CBRN बचाव गियर के साथ मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
VIDEO | Tamil Nadu: Several people hospitalised in Tiruvallur after ammonia leaks in shrimp factory.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GTZBNwMsau
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
घायलों का इलाज जारी, गंभीर मरीज चेन्नई रेफर
तिरुवल्लूर की जिला कलेक्टर एस. कविता ने बताया कि 67 प्रभावित कर्मचारियों को स्थानीय मेडिकल सेंटरों में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि 46 लोगों का इलाज वेल्स हॉस्पिटल में और 21 का वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में चल रहा है। सबसे गंभीर 9 मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। डीसी कविता ने फैक्ट्री का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए अस्पतालों में मरीजों से मुलाकात की। वाल्व खराब होने के सही कारण और सुरक्षा में संभावित चूक की जांच के लिए औपचारिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
Also Read: स्ट्रेचर नहीं मिला तो पिता को पीठ पर उठाकर बेटी ने पहुंचाया अस्पताल, व्यवस्था पर उठे सवाल

