बदायूं में शादी से मुकरा सिपाही, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने दी जान

Badaun News: बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की जहरीला पदार्थ पीने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हरदोई में तैनात सिपाही जीशान ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में शादी से मुकरने के साथ इन्हें वायरल करने की धमकी देने का आरोप है।

बताया गया कि जीशान बिसौली क्षेत्र के करखेड़ी गांव का रहने वाला है। 27 सितंबर की शाम उसने युवती के पिता को फोन किया। इसके बाद युवती से भी बातचीत हुई। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने फिर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ (तेजाब) पी लिया।

मुरादाबाद के अस्पताल में हुई मौत

हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

भाई ने सिपाही और परिजनों पर लगाए आरोप

मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में सिपाही जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए गए और बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

परिजनों का दावा है कि युवती के मोबाइल में मौजूद चैट के स्क्रीनशॉट में उसने अपनी मौत के लिए जीशान और उसके घरवालों को जिम्मेदार बताया है। परिवार इन स्क्रीनशॉट को पुलिस को देने की बात कह रहा है। भाई ने रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Also Read: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, पर दिवाली पर 24 घंटे आतिशबाजी की अनुमति भी संभव नहीं 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.