1 जुलाई से Aadhaar यूजर्स को बड़ी राहत, अब Email अपडेट कराने पर नहीं लगेगा 75 रुपये
Aadhaar Email Update Free: अगर आपके आधार कार्ड में Email ID लिंक नहीं है या आप पुरानी Email ID बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी सुविधा देते हुए आधार में Email ID जोड़ने और अपडेट करने पर लगने वाला शुल्क अस्थायी रूप से समाप्त करने का फैसला किया है। अब 1 जुलाई 2026 से अगले छह महीनों तक आधार में Email ID अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अब तक आधार में Email ID जोड़ने या बदलने के लिए लोगों को 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन UIDAI के नए फैसले के बाद यह सेवा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होगी। इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आधार के साथ Email ID लिंक करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

मोबाइल ऐप से होगा काम
UIDAI के अनुसार यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी और दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। सबसे खास बात यह है कि Email अपडेट की प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए पूरी की जा सकेगी। इससे लोगों को बार-बार आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरा काम घर बैठे आसानी से किया जा सकेगा।
आधार से Email ID लिंक होने पर OTP आधारित वेरिफिकेशन आसान हो जाता है। साथ ही आधार अपडेट की जानकारी सीधे Email पर मिलती है। सरकारी सेवाओं, ऑनलाइन दस्तावेजों और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच भी अधिक सुविधाजनक हो जाती है। UIDAI का मानना है कि Email लिंक होने से यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलती है, खासकर तब जब मोबाइल नंबर बदल जाए।

अगर आपके आधार में Email ID नहीं जुड़ी है या पुरानी Email अब उपयोग में नहीं है, तो 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाकर आप 75 रुपये की बचत के साथ अपने आधार रिकॉर्ड को भी अपडेट रख सकते हैं।

