Bigg Boss 20: इस कंटेस्टेंट ने जीता पहला Boss Meter, गुल्लू को दी मात

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत के साथ ही घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो गया है। शो में अलग-अलग क्षेत्रों से 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी। अब इस सीजन के पहले Boss Meter का रिजल्ट सामने आ गया है। टीवी एक्ट्रेस अरिश्फा खान ने इस हफ्ते Boss Meter का खिताब अपने नाम किया है।

Boss Meter की रेस में अरिश्फा खान का सीधा मुकाबला कुशल तंवर उर्फ गुल्लू से था। वोटिंग और मुकाबले के बाद अरिश्फा को विजेता चुना गया। इस तरह उन्होंने सीजन का पहला Boss Meter अपने नाम कर लिया।

वीकेंड का वार में सलमान का फोकस

शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर सवाल करते नजर आएंगे। प्रोमो में सलमान ने रीति से काजी को लेकर उनकी नाराजगी और कथित असुरक्षा पर सवाल किया। रीति ने कहा कि उन्हें काजी पसंद नहीं हैं, लेकिन वह उनसे जलती नहीं हैं।

इसके बाद सलमान ने रीति के व्यवहार को लेकर कहा कि उन्होंने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दीं। प्रोमो में सलमान आसिफ खान से भी सवाल करते दिखे। उन्होंने पूछा कि अगर ऐसी बात उनकी बहन के साथ हुई होती तो क्या वह इसे स्वीकार करते।

घर में अब 16 कंटेस्टेंट

शो में 16 कंटेस्टेंट बचे हैं। इनमें मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, यंग DSA, आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी शामिल हैं। रोहेद खान शो से बाहर हो चुके हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.