‘PDA का नाम सुनकर थर-थर कांपने लगी है भाजपा’, CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की आर्थिक और राजनीतिक नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) के दुरुपयोग से लेकर निवेश के नाम पर हो रहे कथित फर्जीवाड़े तक, सरकार को हर मोर्चे पर घेरा।

‘PDA का नाम सुनकर थर-थर कांपने लगी है भाजपा’, CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

नकली कंपनियों के साथ नकली निवेश

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे निवेश दावों की पोल खोलते हुए कहा बीजेपी को AI का प्रयोग खेती-किसानी के लिए करना चाहिए था, लेकिन वे इसका इस्तेमाल विपक्ष को बदनाम करने में कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 2025 में बनी एक कंपनी के साथ, जिसकी वेबसाइट तक नई है, 25 हजार करोड़ रुपये का MoU कर लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन डायरेक्टर्स की कोई वेल्थ नहीं है, वे इतना बड़ा निवेश कहां से करेंगे? सपा प्रमुख ने कहा कि बिना ‘कमिशनखोरी’ के कोई काम नहीं हो रहा है, जिससे ईमानदार निवेशक प्रदेश से विमुख हो रहे हैं।

‘PDA का नाम सुनकर थर-थर कांपने लगी है भाजपा’, CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

PDA का नाम सुनते ही भाजपा को आती है कंपकंपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बहराइच में दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा “लोकसभा की हार और 2027 में विदाई के डर से भाजपाइयों को सोते-जागते केवल ‘PDA’ ही नजर आ रहा है।” उन्होंने कहा कि जो लोग पिछड़ों और दलितों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाते हैं, उनकी जुबान से ‘PDA’ शब्द निकलना ही मुश्किल है। उन्होंने तंज कसा कि दो दिन बाद देखते हैं कि बड़े मंच पर उन्हें बोलने दिया जाता है या ‘नमस्ते’ न करने के दंड में प्लास्टिक की कुर्सी पर दूर बिठाया जाता है।

‘PDA का नाम सुनकर थर-थर कांपने लगी है भाजपा’, CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

कानून-व्यवस्था और 2027 का संकल्प

अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के क्षेत्रों में भी खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 में भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार बनाना ही प्रदेश हित में है, तभी विकास की गंगा दोबारा प्रवाहित होगी।

‘PDA का नाम सुनकर थर-थर कांपने लगी है भाजपा’, CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

दुर्गाष्टमी और रामनवमी की शुभकामनाएं

राजनीतिक हमलों के बीच, अखिलेश यादव ने देशवासियों को दुर्गाष्टमी और रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह पर्व अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध ‘सत्य की जीत’ का प्रतीक है। उन्होंने सभी के लिए न्याय, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

 

Also Read: बांसी: ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर बोले विधायक जय प्रताप सिंह- जनकल्याण ही सरकार की प्राथमिकता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.