काफिला रोका तो भड़के BJP विधायक, DSP से की तू तड़क, बोले- ‘तेरा दिमाग ज्यादा खराब हो गया है’

MLA Anil Parashar Viral Video: हरियाली तीज (Hariyali Teej) पर वृंदावन में वाहनों की व्यवस्था को लेकर BJP विधायक अनिल पाराशर और पुलिस अधिकारी के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पुलिस क्षेत्राधिकारी (DSP) अमित पाठक से नाराजगी जताते और उन्हें खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

बताया गया कि अलीगढ़ की कोल विधानसभा सीट से विधायक अनिल पाराशर (Anil Parashar) शनिवार रात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे। उनके काफिले की गाड़ियों को प्रवेश दिलाने को लेकर सौ शैय्या अस्पताल बैरियर पर विवाद की स्थिति बन गई।

दो गाड़ियां रोकी गईं तो बिगड़ा मामला

बताया जा रहा है कि विधायक के काफिले में तीन गाड़ियां थीं। स्थानीय पुलिस को विधायक की एक गाड़ी का नंबर भेजा गया था। बैरियर पर तैनात DSP अमित पाठक ने आगे चल रही गाड़ी को अंदर जाने दिया, लेकिन पीछे की दो गाड़ियों को रोक दिया।

पुलिस अधिकारी का कहना था कि उन्हें सिर्फ एक गाड़ी के प्रवेश की सूचना मिली थी। इसी बात पर विधायक नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो (Viral Video) में विधायक अधिकारी से कहते सुनाई दे रहे हैं, “तेरा दिमाग ज्यादा खराब हो गया है।” इस दौरान विधायक ने पुलिस अधिकारी की हैसियत पर भी सवाल उठाए।

मामले की जानकारी मिलने पर दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। CO सदर वरुण मिश्रा के मुताबिक, वाहनों के प्रवेश को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी, लेकिन बाद में मामला सामान्य हो गया।

विधायक बोले- जानबूझकर रोका गया काफिला

BJP MLA Anil Parashar ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी को जानबूझकर और दुर्भावना से रोका गया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को पहले ही उनके आने की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद करीब आधे घंटे तक गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया गया।

विधायक ने कहा कि मामले का सिर्फ एक पक्ष वाला वीडियो वायरल (Viral Video) किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से करने की बात कही है।

Also Read: Mathura News: बेकाबू डंपर ने 4 को रौंदा, मासूम बच्ची और युवक की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.