सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीपक का प्रतिष्ठित कंपनी में 7 लाख के पैकेज पर हुआ चयन
Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के एमबीए छात्र दीपक कुमार वर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रबंधन पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र दीपक का चयन विख्यात कंपनी XPower Solution LLP में 7 लाख रुपये प्रति वर्ष के शानदार पैकेज पर हुआ है। छात्र की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन और सहपाठियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
दीपक की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। कुलपति प्रो. कविता शाह ने दीपक को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यहाँ के और भी विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
वहीं, वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सौरभ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल पेश करेगा। उन्होंने बताया कि विभाग छात्रों के सर्वांगीण विकास और कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में यूपी कनेक्शन, व्हाट्सएप पर रची गई थी मौत की साजिश

